Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी आफिस घेरा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव बिलौचपुरा में गत 15 सितम्बर को घर में घुसकर मां-बेटे पर लाठी-डंड़ों व धारदार हथियारों से हमला किया गया था। आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा दर्ज नहीं किया है । कोई कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौंसले काफी बुलंद हैं और किसी प्रकार की कार्रवाई करने पर वह पीड़िता व उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसपी आफिस पर प्रदर्शन किया और इस संबंध में एसपी कार्यालय में एक शिकायती पत्र दिया।

गांव बिलौचपुरा निवासी इलमो पत्नी राजपाल का अरोप है कि गत 15 सितम्बर को शाम करीब 6.30 बजे वह अपने पुत्र चर्चिल उर्फ रिंकू के साथ घर पर बैठी हुई थी। उसी समय गांव के करीब आठ लोग अपने हाथों में लाठी-डंड़े व धारदार हथियार लेकर घुस आए और उन पर हमला कर दिया।

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था है। पीड़िता के अनुसार मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने उन्हें बचाया। आरोप है कि उन मां बेटे को अधमराकर कर आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2010 में एक आरोपी ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर उसकी पुत्री से छेड़छाड़ की थी।

इस मामले में उन्हें कोर्ट से तीन लोगों को तीन-तीन वर्ष की सजा हुई थी। उसका आरोप है कि इसी कारण आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। पीड़िता ने थाना सिंघावली अहीर पुलिस पर आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसपी आफिस पर प्रदर्शन किया और इस संबंध में एसपी कार्यालय में एक शिकायती पत्र दिया। इस अवसर पर महीपल,विनोद, प्रदीप प्रधान, सतीश, सुरेश, रामनिवास, विजेंद्र, रेखा, सुनीता, सतवीरी, बबली व विमलेश आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img