Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

पीएम व सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले का पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

गत 5 अक्तूबर को हाथरस में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर लाठी चार्ज के विरोध में बड़ौत में छपरौली चुंगी पर धरने प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस दौरान वहां पर एक युवक ने भीड़ के बीच प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनका सिर कलम करने की बात कही थी।

जब पुलिस उसे पकड़ पाती, वह मौके से फरार हो गया था। इस मामले की सोशल मीडिया पर दो दिन से वीडियो वायरल हो रही थी। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और आरोपी के विरूद्ध कोतवाली बड़ौत में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान बड़ौत की बड़ौली रोड निावसी सलमान पुत्र मंजूर के रूप में हुई। पुलिस ने गुरूवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बताते चले कि रालोद ने कहा है कि आरोपी का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है और वह रालोद का कार्यकर्ता नहीं है। पुलिस के अनुसार आरोपी के तार किससे जुड़े हैं, इस बात का पता लगाया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img