Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

अरुण कुमार व मोना ने जीती विवेक मैराथन

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: विवेक कॉलेज की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारम्भ सुबह नेहरु स्टेडियम से विश्व की सबसे वरिष्ठ शूटर चंद्रों तोमर तथा प्रकाशी तोमर ने ध्वज दिखाकर किया।

मैराथन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में अरुण कुमार तथा महिला वर्ग में मोना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पुरुष वर्ग में राहुल तथा महिला वर्ग में सीमा चौधरी रही तथा तृतीय स्थान पर पुरुष वर्ग में संजय कुमार एवं महिला वर्ग में रिवानी रही। इसके अलावा प्रथम 25 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। मैराथन में प्रथम पुरस्कार ग्यारह हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये महिला व पुरुष दोनो वर्गो को अलग अलग दिये गये।

मैराथन का शुभारम्भ सुबह सात बजे नेहरु स्टेडियम से विश्व की सबसे वरिष्ठ शूटर चंद्रों तोमर तथा प्रकाशी तोमर महाविद्यालय के चैयरमेन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र अग्रवाल व अनिल शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से ध्वज दिखाकर किया।

17 6

विवेक मैराथन नेहरु स्टैडियम से प्रारम्भ होकर शक्ति चौक थाना कोतवाली बुखारा रोड होते हुए जानी का चौराहा से नूरपुर रोड पर स्थित विवेक कॉलेज पर समाप्त हुई। इस मैराथन में पांच चैक पोस्ट बनाये गये थे जिसमें सभी प्रतिभागियों के चैस्ट नम्बर को सत्यापित किया गया।

इस प्रतियोगिता में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं तथा बुजुर्गो ने प्रतिभाग किया। इस अवसर कॉलेज के चैयरमेन अमित गोयल ने कहा कि कोरोना काल में आज हमें अत्यन्त सावधानी की जरुरत है। आज हमारा स्वास्थय एक दूसरे के ऊपर निर्भर है। चंद्रों तोमर व प्रकाशी तोमर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अनिवार्य अंग होना चाहिये। खेल हमें स्वस्थ रखने के साथ साथ हमारी इम्युनिटि को भी बढाते है।

उन्होंने कहा कि देश की बालिकाओं को खेल में आगे बढने की आवश्यकता है हमें घरो से निकलकर खेलों को अपनाना चाहिये उन्होने बेटी बचाओं बेटी पढाओं बेटी दौडाओं का नारा दिया। कार्यक्रम के समापन में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रोताओं का भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन अफसा व विश्वजीत ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img