Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, नामांकन कराने के लिए उम्मीदवारों की उमड़ी भीड़

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए खंड विकास कार्यालय नजीबाबाद में नामांकन पत्र जमा करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नामांकन फार्म जमा करने आए सभी उम्मीदवारों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रशासन ने नामांकन पत्र जमा करने के कड़े निर्देश दिए इसके बाद भी तम्माम लोग मास्क का प्रयोग करते हुए नहीं दिखे और सोशल डिस्टेंस भी नहीं दिखा।

बुधवार को ब्लॉक नजीबाबाद में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र जमा करने के लिए सुबह से ही लाइन में लगे नजर आए। तहसील नजीबाबाद में 131 ग्राम पंचायत के लिए ग्राम प्रधान पद के दावेदार अपने नामांकन कराने के लिए तहसील पहुंचे। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1689 पदों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 176 पदों पर चुनाव होना है।

जिसको देखते हुए सभी उम्मीदवार नामांकन कराने के लिए लाइन में लगे नजर आए। कड़ी चिलचिलाती धूप भी उत्साही उम्मीदवारों के हौसलों को नहीं डिगा सकी। सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के नामांकन फार्म के निरीक्षण करने के बाद ही दाखिल किए जा रहे हैं।

18 7

नामांकन फार्म जमा करने आए उम्मीदवारों की भीड़ को देखते हुए एसडीएम नजीबाबाद परमानंद झा ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की व्यवस्था का पूरा निरीक्षण समय समय पर लगातार किया जा रहा है। ब्लॉक नजीबाबाद में चुनाव व्यवस्थित रुप से संपन्न कराने के लिए तथा कोविड-19 का प्रोटोकॉल देखते हुए सभी उम्मीदवारों को निर्देशित किया गया है कि व मास्क का प्रयोग करें तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करें।

एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए नियमानुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र स्थल तथा ब्लॉक नाजीबाबाद को लगातार हर 3 घंटे के बाद सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं चीफ फायर ऑफिसर/प्रभारी सी ओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि तहसील परिसर में वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नजीबाबाद सत्य प्रकाश सिंह तहसील के बाहर गेट पर नामांकन जमा करने वाले लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन कराते हुए अंदर भेज रहे हैं तथा जो नियमों का पालन नहीं करेगा कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img