Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Delhi News: अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी,अखिलेश यादव आप पार्टी संग करेंगे रोड शो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलान करें कि किसी भी अमीर आदमी का लोन माफ नहीं होगा। माफ करना है तो किसानों के लोन, मिडिल क्लास के होम लोन माफ करो। इस पैसे से मिडिल का बहुत फायदा होगा। मैने हिसाब लगाया है कि अगर लोन माफ न किया जाए तो टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी। 12 लाख सालाना कमाने वाला व्यक्ति अपना वेतन टैक्स में देता है। ये मिडिल क्लास का दुख है।

अखिलेश यादव अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो करेंगे   

वहीं बताया जा रहा है कि, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो करेंगे। 30 जनवरी को रिठाला विधानसभा में केजरीवाल और अखिलेश यादव का रोड शो है। अखिलेश यादव के साथ साथ कई सपा सांसद भी आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करते दिखाई देंगे। जानकारी के लिए बता दें कि कैराना से सांसद इकरा हसन भी आप के लिए प्रचार करेंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img