Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

आर्यन खान की सुनवाई 13 अक्तूबर तक टली

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने आज सोमवार को सेशन कोर्ट के सामने एक बार फिर जमानत की अपील की। शुक्रवार को जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आर्यन खान की तरफ से एक नई जमानत याचिका दाखिल की गई थी।

आर्यन की पैरवी करने के लिए हिट एंड रन केस में सलमान खान का पक्ष रखने वाले वकील अमित देसाई कोर्ट पहुंचे। हालांकि अब इस केस की सुनवाई 13 अक्तूबर को विशेष एनडीपीएस कोर्ट में होगी। इधर NCB ने भी जवाब देने के लिए कोर्ट से समय मांगा है।

आर्यन की जमानत याचिका पर 13 अक्तूबर को होगी सुनवाई

आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि, ‘ये बहुत स्वाभाविक है अगर कोर्ट जमानत याचिका खारिज कर दे। हम इसके लिए खिलाफ उच्च न्यायालय में जाएंगे।

हमने मुंबई की विशेष एनडीपीएस कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है।’ आर्यन खान की जमानत याचिका याचिका इस आधार पर दाखिल की गई है कि उसके पास से किसी भी तरह का ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था और आरोपियों के साथ उसकी कोई मिली भगत नहीं थी। साथ ही इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिला है कि आर्यन खान ने ड्रग्स का सेवन किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img