Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

अशोक यादव दूसरी बार बने निर्विरोध जिलाध्यक्ष

जनवाणी संवाददाता |

भूतपुरी: राजकीय आदर्श जनता इंटर कॉलेज शाहपुर जमाल में शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ जिसमें यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन जनपद शाखा बिजनौर का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से अशोक यादव को निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित किया गया इसके साथ ही अमित कुमार को वरिष्ट उपाध्यक्ष, क्रांति कुमार शर्मा को जिलामंत्री, विकास कुमार को कोषाध्यक्ष व लोकेंद्र सिंह ऑडिटर चुना गया।

46 13

नवगठित कार्यकारणी के सदस्यों को प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई व सभी कार्यकारणी के सदस्यों से सक्रिय होकर कार्य करने की अपेक्षा की गई।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव, राकेश शर्मा जिलाध्यक्ष उप राज्य कर्मचारी महासंघ, प्रवीण कुमार, अनुराग शर्मा चुनाव पर्यवेक्षक, दीपक त्यागी आदि ने संबोधित किया। चुनाव अधिवेशन में अनिल कुमार यादव चुनाव अधिकारी, देशराज सिंह जिलामंत्री संयुक्त परिषद की देखरेख में सम्पन हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक मो यामीन प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श जनता इंटर कालेज शाहपुर जमाल रहे। कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह, हरिओम वर्मा, संजीव कुमार, मो वसीम, अरविंद चौहान, नीरज गुप्ता, रामसिंह, विनीत कुमार आदि लिपिक वर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img