Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुए अश्वनी मित्तल

  • मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता अनुपम खेर ने दिया अवार्ड

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित हुए कार्यक्रम में जनपद के उद्यमी अश्वनी मित्तल को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित एवं फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के द्वारा उन्हें यह अवार्ड दिया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उन्हें यह सम्मान मिलने से जनपद का नाम उद्योग के मामलों में बढ़ा है। मुजफ्फरनगर और आसपास के उद्यमियों ने भी उन्हें बधाई देकर मनोबल बढ़ाया है।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI

 

जनपद की ब्लू स्टार सैनेट्री इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अश्वनी मित्तल की कपंनी सैनेट्री से संबंधित सिंक आदि का निर्माण करती है। इस इंडस्ट्री में निर्माण हुआ अधिकतर माल रेलवे विभाग, हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों में सप्लाई होता है। कंपनी के व्यापार करने के तरीके और गुडविल के चलते कंपनी का नाम ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चुना गया।

देश के उद्यमियों को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित करने के लिए मुंबई के एक होटल में अवार्ड कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मुजफ्फरनगर से ब्लू सैनेट्री इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक उद्यमी अश्वनी मित्तल को अवार्ड से सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।

अवार्ड विजेता अश्वनी मित्तल ने बताया कि फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के हाथों से उन्हें यह अवार्ड मिला है, जिससे देशभर में उनकी कंपनी के साथ मुजफ्फरनगर जनपद का नाम रोशन हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img