Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए आसिफ मंसूरी

  • लखनऊ में कानून मंत्री ब्रिजेश पाठक ने कराया शामिल

जनवाणी संवाददाता |

शामली: समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव व प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य आसिफ मंसूरी शुक्रवार को अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा नेता व राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री विधि एवं न्याय कानून मंत्री व यूपी प्रभारी ब्रिजेश पाठक के समक्ष आसिफ मंसूरी ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आसिफ मंसूरी ने बताया कि शामली में सपा के जिलाध्यक्ष की गलत नीतियों के चलते मंसूरी समाज व समर्थकों के साथ भेदभावपूर्ण की नीति अपनाई जा रही थी। साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विकास कार्यों का विरोध करने से भी उन्होंने सपा से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की। भविष्य में कानून मंत्री ब्रिजेश पाठक के सानिध्य में रहकर देश व पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img