जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आईपीएस अधिकारी डा. इरज रजा रात करीब 11 बजे अपाचे बाइक से आबूलेन पुलिस चौकी पर रुके और पूछा कि रजिस्टर कहां है।
इतना सुनते ही दो सिपाहियों के होश उड़ गए। बाद में एसओ सदर भी पहुंच गए। वे कई पुलिस चौकी देखने भी गए। बेगमपुल स्थित आबूलेन चौकी पर काले रंग का हेलमेट और लोवर टी शर्ट पहने डा. इरज रजा चेकिंग के लिये बाइक से कैंट क्षेत्र का दौरा करने निकले।
वह लालकुर्ती में पैंठ पुलिस चौकी, जीरोमाइल, बेगमपुल, फव्वारा चौक, सोतीगंज स्थित मैन चौराहा, भैंसाली बस अड्डा, रेलवे रोड, जैन नगर तिराहा और बागपत गेट तक बाइक से निकले।
एएसपी को कई स्थानों पर पुलिसकर्मी पहचान नहीं पाए। एएसपी ने सभी चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारियों से कहा कि वह रात में ड्यूटी के समय अपने क्षेत्र में ही रहें।

