जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2021 के सम्बन्ध में समस्त विकास खण्डों में नियुक्त किये गये निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारियो के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक आहूत की।
जिसमें नियुक्त किये गये निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारियो को निर्वाचन सम्बन्धी प्रशिक्षण दो पालियों मे दिया गया। प्रथम पाली में विकास खण्ड सदर, पुरकाजी, चरथावल, व बघरा एवं द्वितीय पाली में विकास खण्ड बुढाना, शाहपुर, जानसठ, मोरना व खतौली में नियुक्ति किये गये निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारियो को प्रशिक्षण दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नामांकन कक्ष में नामांकन करते समय सीसीटीवी कैमरे की कडी निगरानी में रहेगे। उन्होने कहा कि एक प्रत्याशी एक पद के लिए अधिकतम चार नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकता हैै। उन्होने कहा कि नाम निर्देशन पत्र निर्विष्ट समय और स्थान पर निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी को ही प्रस्तुत हो सकेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने या नाम वापस लेने के निर्दिष्ट समय तक जो प्रत्याशी निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में उपस्थित हो सकेगे किन्तु नाम निर्देशन पत्र या नाम वापसी की सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया में समय लग रहा हो तो उस समय तक जितने प्रत्याशी उस कक्ष में आ चुके हो तो ये उन्हे पर्ची दे दे और केवल ऐसे प्रत्याशियो को ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने या उनकी वापसी की सुविधा प्रदान करे।
उन्होने कहा कि नाम निर्देशन पत्रों को प्रत्याशी स्वयं या उसका प्रस्तावक कर सकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिाकरी प्रशासन अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व आलोक कुूमार, डीआईओएस गजेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

