जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली में भूख हड़ताल कर रहीं केजरीवाल सरकार की जल मंत्री आतिशी मार्लेना की 24-25 जून की दरम्यानी रात तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह और अन्य पार्टी नेता-कार्यकर्ता आतिशी मार्लेना को देर रात लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के डॉक्टरों के पास लेकर पहुंचे।
#WATCH | Delhi Water Minister Atishi being taken to LNJP hospital due to deteriorating health.
Atishi has been on an indefinite hunger strike since the last four days claiming that Haryana is not releasing Delhi's share of water. pic.twitter.com/BZtG4o9ThS
— ANI (@ANI) June 24, 2024
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि, ‘रात से ही उनका(अतिशी) ब्लड शुगर लेवल गिर रहा था। जब हमने उनका ब्लड सैंपल दिया तो शुगर लेवल 46 निकला था। जब हमने पोर्टेबल मशीन से उनका शुगर लेवल चेक किया तो लेवल 36 निकला। डॉक्टर जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही वे कोई सुझाव देंगे।’
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘उनका ब्लड शुगर लेवल 43 तक तक पहुंच गया है। उनकी तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने कहा कि अगर उन्हें अस्तपाल में भर्ती नहीं कराया गया तो हालत और बिगड़ सकती है। आतिशी ने पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खाया है। उनका शुगर लेवल गिर गया है, कीटोन बढ़ रहा है और ब्लड प्रेशर कम हो रहा है। वह अपने लिए नहीं लड़ रही हैं, वह दिल्ली के लोगों के लिए, पानी के लिए लड़ रही हैं।’

