Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

कार-बाइक की भिड़ंत में मासूम की मौत

  • टक्कर मारने के बाद गाड़ी पीछे की तो बालक के सिर से उतरा पहिया, मातम में बदली शादी की खुशी

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: सोमवार को बहन की शादी के लिए बाइक लेकर लौट रहे एक युवक की बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। भागने के लिए चालक ने कार पीछे की तो बालक के सिर से पहिया उतर गया। हादसे में एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बालक की मौत से शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई। मृतक पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के पिठलोकर गांव निवासी सालिम पुत्र कामिल की चचेरी बहन शोएबा की सोमवार को शादी थी। सालिम परिवार के अन्य लोगों के साथ मोदीपुरम से बाइक लेने गया था। बाइक शादी में दी जानी थी। वापस लौटते समय वह जैसे ही कालंद रोड पर पहुंचे तो सामने से तेज गति पर आ रही एक कारने सालिम की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत दूर जा गिरे। आरोपी चालक ने भागने के लिए गाड़ी को पीछे किया तो सालिम के आठ वर्षीय बेटे अरहम के सिर से पहिया उतर गया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई,

जबकि बाइक सवार सालिम व उसका दूसरा पुत्र अनस घायल हो गए। आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बालक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई। मृतक पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। टक्कर मारने वाला आरोपी पिठलोकर गांव का ही बताया जा रहा है। उधर, पुलिस ने देर रात शाहवेज निवासी पिठलोकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शाम को होनी थी शादी, दिन में बिछ गई मय्यत

सोमवार की शाम को सालिम की चचेरी बहन शोएबा का निकाह होना था। शोएबा की शादी गांव के ही युवक से तय हुई थी। परिवार के सभी लोग शादी की तैयारी में लगे थे। शादी की खुशी में व्यस्त परिजनों को नहीं पता था कि उनके ऊपर इतनी बड़ी आफत आने वाली है। दोपहर को सूचना पहुंची की हादसे में अरहम की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई। जहां दुल्हन को सजना था। वहां बालक की मय्यत सज गई।

पीछे गाड़ी की तो चढ़ गया पहिया

ग्रामीणों ने बताया कि बाइक में कार की टक्कर लगने पर सालिम व उसके दो बेटे अरहम और अनस चोटिल हो गए थे। मगर आरोपी चालक ने मदद करने के बजाए वहां से भागने की कोशिश की। जिसके लिए उसने गाड़ी को पीछे किया तो सड़क पर तड़प रहे अरहम के सिर से पहिया उतर गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यदि चालक भागने के बजाए घायलों की मदद करने की कोशिश करता तो शायद बालक की जान बचाई जा सकती थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img