Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

वातावरण की शुद्धता को वैदिक यज्ञ की परिक्रमा निकाली

  • स्त्री आर्य समाज, राष्ट्रसेविका समिति ने किया आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कोरोना महामारी के दृष्टिगत वातावरण को शुद्ध करने के लिए स्त्री आर्य समाज और राष्ट्र सेविका समिति के द्वारा संयुक्त रूप से ट्रैक्टर-ट्राली में वैदिक यज्ञ का आयोजन कर देशी घी, सामग्री के साथ प्राकृतिक औषधियों की आहुति देकर परमात्मा से पूरी दुनिया को महामारी से संकट से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना की।

राष्ट्रसेविका समिति की जिला कार्यवाहिका पूनम आर्य ने कहा की कोरोना का प्रकोप देश पर लगातार मंडराए हुए है। ऐसे में सभी सामाजिक, व्यापारिक और राजनैतिक संगठनों को अपनी अपनी क्षमता के अनुसार हाथ बढ़ाकर सेवा में आगे आना होगा। मौके पर उपस्थित भाजपा नेता विवेक प्रेमी ने कहा इस विपरीत परिस्थिति में कुछ अच्छा भी देखने मे आ रहा है कि जैसे जैसे कोरोना बढ़ रहा है वैसे वैसे सामाजिक संस्थाएं भी सेवा के क्षेत्र में आगे आ रही है।

सभी अपने स्तर से प्रयास कर रहे है। आर्य समाज की प्रधाना कौशल्या आर्य ने बताया कि इस यज्ञ से वातावरण में आॅक्सीजन का शुद्धिकरण होगा। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। संस्थाओं ने औषधीय हवन-यज्ञ के कुंड को पूरे शहर में परिक्रमा कराई ताकि वातातरण का शुद्धिकरण हो सके।

इस मौके पर स्त्री आर्य समाज की प्रधाना कौशल्या आर्य, मंत्री सुनीता पाल, उपमंत्री मिथलेश आर्य, मंजु आर्य, अमिता आर्य, सविता गुप्ता, सरिता रानी, अश्विनी प्रेमी व नितिन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img