Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मंदिर में घुसकर देवी देवताओं की प्रतिमा खंडित करने का प्रयास

  • दूसरे समुदाय के युवक को दबोच कर मारपीट
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति, सांप्रदायिक तनाव

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर:  शहर से सटे कस्बा बघरा स्थित एक मंदिर में सोमवार सुबह दूसरे समुदाय के युवक ने मंदिर में घुसकर देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश है। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

तितावी थाना क्षेत्र के कस्बा बघरा में स्थित खटीकों वाले मंदिर में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे मुस्लिम समुदाय का एक युवक अचानक मंदिर में घुसा और वहां स्थापित देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। मंदिर में मौजूद पुजारी व अन्य लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के हाथ-पैर फूल गए और तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को बामुश्किल गुस्साए लोगों से बचाकर हिरासत में ले लिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू समाज के लोगों में भी आक्रोश व्याप्त हो गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे अफ़सरों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तनाव के मद्देनजर क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img