Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

दुस्साहस: लुटेरों ने दारोगा को मारी गोली, गंभीर

  • अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं दारोगा मुनेश सिंह कसाना

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: मंगलवार तड़के तीन हथियारबंद बदमाशों ने सनसनीखेज घटनाक्रम में एक दारोगा को गोली मार दी। सेन्ट्रो कार को बदमाश लूटकर भाग रहे थे, तब पुलिस और बदमाशों के बीच कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में मुठभेड हुई। ये घटना करीब तीन बजे की हैं। बदमाशों ने दुस्साहासिक ढंग से पुलिस टीम पर बारह राउंड फायरिंग की। बदमाशों की फायरिंग में हाइवे चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह घायल हो गए। उनके सीने में एक गोली लगी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

इसके बाद बदमाशों ने पुलिस कस्टडी से साथी बदमाश को छुड़ाकर ले गए। घायल दारोगा को पुलिस ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दारोगा को गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल दारोगा को गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया हैं। दरअसल, सोमवार देर रात को बदमाशों ने हाइवे पर एचआर गार्डन के मंडप की पार्किंग से सेंट्रो कार लूटी थी।

10 26

जीपीएस की लोकेशन पर पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पहुंची, जहां बदमाश पुलिस को देखकर गाड़ी लेकर वापस कंकरखेड़ा पहुंच गए। तब बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड हुई, जिसमें दारोगा गोली लगने से घायल हुए हैं। एसएसपी ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए चार टीमें लगाई है। बुलंदशहर के खुर्जा निवासी सोनू सैनी सोमवार को परिवार के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कंकरखेड़ा के एचआर गार्डन में पहुंचा था।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सोनू कुछ देर के लिए मंडप की पार्किंग में खड़ी कार के अंदर लेट गया था। सोमवार देर रात नकाबपोश तीन बदमाश कार के पास पहुंचे। जहां बदमाशों ने पिस्टल के दम पर कार की खिड़की खुलवाई। चालक ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश कार लेकर फरार हो गए, जिसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

08 22 09 20

पीड़ित ने बताया कि उसकी गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ है। जीपीएस के आधार पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। लगभग घटना के आधा घंटे बाद पुलिस को बदमाशों की लोकेशन लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मिली। पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाश कार लेकर मौके से भागने लगे। बदमाश हापुड़ रोड से होते हुए फिर कंकरखेड़ा आ पहुंचे। इसके बाद बदमाश लाला मोहम्मदपुर रोड पर नाले के करीब पहुंचे। बदमाशों की गाड़ी को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

पुलिस ने बदमाशों की कार में टक्कर मारी। इसी बीच एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं, चौकी प्रभारी दूसरे बदमाश को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़े। जहां बदमाश ने दारोगा पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली दारोगा के सीने में लगी। चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अपने साथी को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने पिस्तौल से अंधाधुंध कई राउंड फायरिंग कर दी। बदमाश अपने साथी को पुलिस कस्टडी से छुड़ा कर ले गए। पुलिस ने घायल दारोगा को गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img