Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Saif Ali Khan: सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो चालक को मिला इनाम, इस नेक काम के लिए मिले इतने रूपये

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीते दिनों हुए बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बाद उन्हें एक ऑटो रिक्शा में अस्पताल ले जाया गया था। उस ऑटो रिक्शा चालक ने सैफ को लीलावती अस्पताल पहुंचाया और अब इसके लिए उसे सम्मानित किया गया है। तो आइए जानते है कि इस नेक काम के लिए उसे कितने रूपये का इनाम मिला है।

बताई पूरी बात

इस ऑटो चालक का नाम भजन सिंह राणा है, जो उत्तराखंड से हैं। वह रात के समय रिक्शा चलाते हैं। भजन सिंह एक बयान में बता चुके हैं कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि घायल शख्स एक अभिनेता हैं। उन्होंने कहा था कि मैं सिर्फ एक खून से सने हुए आदमी को देख रहा था और उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहा था। भजन सिंह ने यह भी कहा कि उनका इतना खून बह रहा था कि उनका सफेद कुर्ता पूरी तरह से लाल हो गया था।

भजन सिंह को मिला इनाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नेक काम के लिए भजन सिंह राणा को एक संस्था द्वारा 11,000 रुपये का इनाम दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें उनके इंसानियत भरे कार्य के लिए दिया गया है। इससे पहले उन्होंने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा था कि उन्हें पुलिस स्टेशन से बयान के लिए बुलाया गया था। उन्होंने कहा था, “मुझे वहां (बांद्रा पुलिस स्टेशन) पूछताछ के लिए बुलाया गया था… उस रात मैंने पैसे के बारे में नहीं सोचा। अभी तक करीना कपूर या किसी और ने मुझसे संपर्क नहीं किया है।”

पुलिस ने क्राइम सीन करवाया रीक्रिएट

सैफ अली खान पर हमले के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बांग्लादेश का नागरिक हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस ने सोमवार रात उसे सैफ के घर ले जाकर क्राइम सीन को रीक्रिएट कराया गया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो

सैफ अली खान को हाल ही में तेलुगु फिल्म ‘देवरा’ में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। मौजूदा समय में उनके पास ‘रेस 4’ और ‘ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्में हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img