- रॉक गोल्ड एकेडमी में अर्पित को किया सम्मानित
जनवाणी संवाददाता |
शामली: आरडी इंटर कॉलेज सिक्का में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में रॉक गोल्ड एकेडमी के कक्षा 10वीं के छात्र अर्पित ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्याल में अर्पितका स्वागत कर सम्मानित किया गया।
रॉक गोल्ड एकेडमी के दसवीं केछात्र अर्पित ने आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अर्पित ने दो हजार रुपये के ईनाम की धनराशि प्राप्त करके अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल व वाइस चेयरमैन शिखर गोयल ने अर्पित को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता शिवाच ने छात्र का उत्साह वर्धन करते हुए भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल व वाइस चेयरमैन शिखर गोयल ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।

