Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

घर-घर जाकर किया गीला-सूखा कूडा अलग करने को जागरुक

  • आईटीसी मिशन सुनहरा कल में पालिका टीम घर-घर पहुंची

जनवाणी संवाददाता |

शामली: आईटीसी मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के तहत नगर पालिका के अधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों को गीला-सूखा कूडा अलग-अलग करने के प्रति जागरुक किया।

शुक्रवार को आईटीसी मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के कलस्टर सुपरवाइजर सुनील, सफाई निरीक्षक आदेश सैनी ओर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर निशिकांत संगल ने वार्ड वार्ड-23 और वार्ड-12 धर्मपुरा, तालाब रोड में डोर टू डोर जाकर लोगों को कूड़ा कलेक्शन का महत्व बताए।

गीला व सूखा कूडा कर्मचारी को अलग-अलग देने के के प्रति जागरु किया। साथ ही हम किस प्रकार से वार्ड में बीमारियों से बच सकते हैं तथा स्वच्छता का हमारे जीवन में क्या महत्व है, आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

मोहल्लेवासियों को होम कंपोस्टिंग की भी जानकारी दी गई, कि किस प्रकार हम अपने किचन वेस्ट से घर पर ही जैविक खाद बना सकते हैं। इस मौके पर नगर पालिका के सुपरवाइजर जाकिर, सुपरवाइजर मनोज महरोलिया, राजेन्द्र, सोनू एवं अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img