Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कोतवाल ने छात्राओं को नारी शक्ति मिशन के तहत जागरूक किया

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: मिशन शक्ति नारी सुरक्षा अभियान के तहत बलराम कुंवर विद्या मंदिर इंटर कालेज में कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि आज के समाज में हमें गैरों से ज्यादा अपनों से सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हमें केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना है न कि वाहटसप फेसबुक आदि शोसल मीडिया पर, उन्होंने छात्राओं से कहा कि उनके साथ कोई भी छोटी से छोटी घटना होने पर वह तत्काल उसकी जानकारी अपने परिजनों या गुरुजनों को दे।

ताकि समय रहते उसका हल कर सके।कालेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी समस्या होने पर वह तुरंत 1090 पर काल करें। ताकि आरोपी युवक खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सकें और आगे दोबारा कभी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करें।

इस अवसर पर अध्यापक विनेशपाल,अशोक कुमार, टीकम सिंह, अंजना शर्मा, ऋषभ जैन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य विनिल त्यागी ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...
spot_imgspot_img