Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर निकाली जागरुकता रैली

  • आरके और वीवी पीजी कॉलेज में एनएसएस शिविर का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर के वीवी पीजी व आरके पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर में स्वयं सेवकों ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने नारे लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया।

सोमवार को आरके पीजी कॉलेज में शिविर का शुभारम्भ कार्यक्रम अधिकारी डा़ सौरभ कुमार पांडे ने मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर एक रैली निकाली। जिसमें छात्र-छात्राओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरुक किया।

रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर बरखंडी, घेर बुखारी आदि स्थानों को होते हुए वापस कॉलेज पर संपन्न हुई। इस मौके पर डा़ मांगेराम सैनी, डा़ चंद्रबली पटेल, लोकेंद्र कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

वहीं शहर के वीवी पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय ईकाई के सात दिवसीय शिविर के छटे दिन शिविर का शुभारंभ डा़ प्रताप कुमार, डा. बबली रानी एवं डा़ छवि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण विषय को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई, जिसको प्राचार्या डा़ मंजू मगन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न स्थानों को होते हुए संपन्न हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

उन्होने कहा कि जल है तो कल है। इसलिए पानी को बचाना होगा। इस मौके पर प्रवक्ता दीपक कुमार, डा. जयविंद तोमर, डा़ अरविंद कुमार, नवनीत गर्ग, ऋचा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img