Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

स्कूलों में पहुंचने पर नौनिहालों का फूल-गुब्बारों से हुआ स्वागत

  • कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए खुले स्कूल

जनवाणी संवाददाता |

शामली: साल 2020 के मार्च महीने के आखिरी सप्ताह से बंद प्राइमरी स्कूल अब करीब 11 महीने बाद खुले हैं। स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने बच्चों का फूल, गुब्बारे आदि देकर स्वागत किया। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सोमवार से कक्षाएं शुरू कर दी गई।

हालांकि पहले दिन बच्चों की संख्या बहुत ही कम रही। कोरोना वायरस के मरीजों में कमी आने के साथ ही सबसे पहले महाविद्यालय, उसके बाद कक्षा 9 से 12 और फिर कक्षा छह से आठ तक स्कूलों को कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार खोला गया था।

अब एक मार्च से कक्षा एक से पांच तक स्कूलों को भी खोल दिया गया। प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की मौजूदगी में सभी विद्यालयों को सैनेटाइज कराया गया। स्कूली वाहनों को भी सैनेटाइज किया गया।

एक मार्च की सुबह को जब बच्चे स्कूलों में पहुंचे तो शिक्षकों ने बच्चों को फूल व गुब्बारे देकर स्कूल में स्वागत किया और कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स दिए। सभी बच्चों को हाथों को सैनेटाइज करना सिखाया गया और उचित दूरी बनाते हुए मास्क लगाना बताया गया।

54

खुले प्राइमरी स्कूल, मास्क लगाकर स्कूल पहुंचे बच्चे
कैराना। 23 मार्च 2020 को 24 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा के बाद पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया। उसके बाद शासन के आदेशानुसार 15 फरवरी 2021 से कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खोले गए थे। वहीं एक मार्च से प्राथमिक कक्षाओं के भी विद्यालय खोल दिए गए हैं। नगर के प्राइमरी स्कूलों समेत सीबीएसई स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू किया गया। द गोल्ड के पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राशिद अली ने बताया कि विद्यालय को एक दिन पहले ही सेनीटाइज किया गया था। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद अभिभावक अपने नौनिहालों को स्कूल लेकर पहुंचे। सभी बच्चों को मुंह पर मास्क लगाने के निर्देश दिए गए है। वहीं प्राथमिक विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन हेतु शेड्यूल बनाया गया है। जिसके तहत सोमवार व गुरुवार को कक्षा 1 व 5, मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा 2 व 4 तथा बुधवार व शनिवार को कक्षा 3 के छात्रों को स्कूल बुलाया जा रहा हैं। सभी कक्षाओं में छात्रों की 50 प्रतिशत उपस्थिति रखी जा रही है। प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ के प्रधानाध्यापक राकेश सैनी और सहायक अध्यापक मोहनजीत सिंह ने पहले स्कूल आने वाले सभी बच्चों के हाथ सैनिटाइज कराए और महिला अध्यापिकाओं ने फूल देकर बच्चों का स्वागत किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img