Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

जागरुकता से लगेगा महिला हिंसा, अपराधों पर अंकुश: ईओ

  • मिशन शक्ति विशेष कार्यक्रम के तहत विचार गोष्ठी आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: नगर पंचायत में मिशन शक्ति विशेष कार्यक्रम के तहत अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला संबंधी अपराध व समाज में फैली कई कुरितियों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। समाजसेवी महिलाओं ने महिलाओं को जागरूक कर मार्गदर्शन किया।

गोष्ठी में ईओ मेघा गुप्ता ने कहा कि हमें समाज में महिला संबंधी अपराध को बढ़ने से रोकना है और बुराईयों को दूर करता है तो पहले खुद को शिक्षित करना होगा। अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होकर समाज को भी जागरूक करना होगा।

डा. नीरज सैनी ने कहा कि समाज में महिला संबंधी अपराध को लेकर सरकारें चिंता कर रही है यह निश्चित ही आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम को दर्शाता है। किसान इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रतिभा सैनी ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया।

वहीं समाज सेविका पायल कश्यप ने कहा कि हमें कभी भी अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए और आज पूरी दुनिया में महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, जो जागरुकता का नतीजा है।

मिशन शक्ति प्रभारी एसआई आरती सिंह ने कहा कि महिला से संबंधित अगर कहीं अपराध हो रहे हैं तो हमें उनके प्रति गंभीर होकर समय से पुलिस सहायता या सरकार द्वारा चलाई जा रही है हेल्प लाइन 1090 आदि सेवाओं का उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में नामित सभाषद अनिता सैनी, ईशानी रुहेला, मुस्कान सैनी, अभिका चौधरी, प्राची पुंडीर, हिमांशी, मानसी गौतम, मानसी, सृष्टि, विधि, माही, दामिनी, मीनू सैनी आदि लोग शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img