जनवाणी संवाददाता |
कांधला: आयुर्वेद चिकित्सक ने सेमिनार में कोविड 19 से बचने व अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों के सवालों के जवाब भी दिए।
रविवार को नगर के आनन्द सिनेप्लैक्स में शामली के आयुर्वेद चिकित्सक निशांत गुप्ता ने सेमिनार में समझाया कि कब्ज की पहचान क्या है व कब्ज की सनाय डली औषधियों से बचें, क्योंकि यह आंत्र जीवाणु समूह को खत्म कर देता है। जिससे एक समय बाद और ज्यादा कब्ज बन जाती है।
इसमें सबसे उत्तम अरंडी तेल में भुनी छोटी हरड़ होती है व फिर भी कब्ज रहने की स्थिति में आयुष चिकित्सक की देख रेख में वस्ति कर्म (एनीमा) आदि लें। उन्होंने बताया कि इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा काढ़ा आदि के सेवन से बचे। मधुमेह रोगी केवल भोजन पूर्व शुगर ज्यादा बढ़ी रहने की स्थिति में ही कड़वे स्वाद वाली औषधियां लें। सलाद, केवल पानी में भीगे हुए ,जड़े हुए चने, मूँग आदि के हानिकारक पहलुओं पर चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद लीवर, गुर्दा रोग से पीड़ित व्यक्ति शरीर और अधिक कैसे ध्यान रखा जा सकता है। सेमिनार में पूर्व जिला महामंत्री तरूण अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतबीर शर्मा, संजय मित्तल, नवीन मलिक, संजीव अडवाणी, गुलशन खन्ना, व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल, पराग अग्रवाल, अमित गर्ग, राजू नामदेव, सौम्य स्वरूप, विपुल कंसल, डा. रणबीर सिंह के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

