Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

युवक को बांधकर ट्रैक पर फेंका, ट्रेन से कटकर मौत

  • भट्ठे पर काम पर नहीं जाने पर हिसाब करने गया था युवक

जनवाणी संवाददाता |

कांधला/ खेकड़ा: बागपत के खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। टेÑन से कटकर युवक की मौत हुई है और युवक के हाथ पांव बंधे हुए थे। मृतक की शिनाख्त पर पहुंचे परिजनों में शव देखकर कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने छानबीन करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी देशराज के तीन पुत्र थे। बड़ा बेटा अमित एमए की शिक्षा प्राप्त कर शामली में कोचिंग क्लास चलाता है। जबकि छोटे भाई विपुल और जोनी माता-पिता के साथ भटठे पर मजदूरी कार्य के साथ शिक्षा भी प्राप्त कर रहे है। परिजनों के अनुसार पिता देशराज ने जनपद बागपत के कस्बा खेकडा के निकट एक भटठे पर मजदूरी कार्य करना तय किया था। लेकिन पारिवारिक समस्या के चलते भटठे पर नहीं गए थे।

उक्त मामले में हिसाब व लेन देन के मामले को निपटाने के लिए अमित रविवार को गांव से खेकडा गया था। सोमवार की सुबह को 6 बजे के लगभग रेलवे पुलिस बागपत ने परिजनों को अमित के शव को रेलवे लाईन पर पड़े होने की सूचना दी। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा कि अमित के हाथ और पैर को बांधकर रेलवे लाईन पर डाला गया। जिसके चलते रेल से कटकर युवक अमित की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने अमित के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

युवक अमित की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव नाला लाया गया। गमगीन माहौल व परिजनों के भारी विलाप के बीच शव का दाह संस्कार कर दिया गया। घटना के संबंध में छोटे भाई जोनी ने रेलवे थाना बागपत में जाकर तहरीर देते हुए अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जोनी के मुताबिक उनके परिवार व मृतक भाई अमित की किसी से कोई रंजिश नहीं थी लेकिन भट्ठे पर काम व हिसाब को लेकर बात जरूर चल रही थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img