Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

आयुष्मान भारत योजना: गोल्डन कार्ड बनाने में न करें ढिलाई- कमिश्नर

  • नवनिर्मित पंचायत भवनों के निर्माण में आधुनिकता का भी रखें ध्यान

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: मंडलायुक्त लोकेश एम ने मंडल के तीनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों तथा मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। कोई भी पात्र लाभार्थी गोल्डन कार्ड बनाने से वंचित न रहने पाए।

उन्होंने कहा कि एक दिन में कितने गोल्डन कार्ड बनाए जा सकते हैं, इसका विशलेषण कर दो दिन के अन्दर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। विकासखण्ड खंडवार लक्ष्यों को निर्धारित कर पूर्ति सुनिश्चित कराएं। तीनों मुख्य विकास अधिकारी एक निर्धारित प्रारूप पर पेयजल परियोजनाओं के अन्तर्गत निर्मित एवं निमार्णाधीन पानी की टंकियों की रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करें। पंचायत भवनों के निर्माण में आधुनिकता का भी ध्यान रखा जाए।

लोकेश एम आज अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह भी सुनिश्चित कराएं कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर तथा समस्त विकास खण्ड मानक के अनुरूप संचालित हो रहे हैं अथवा नहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img