Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

उज्जवला के लाभार्थियों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड

  • अभियान चला कर करीब 2000 के बनाए गए हैं कार्ड

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सरकार आयुष्मान भारत योजना का लाभ देगी। अब ई. श्रम कार्ड धारकों और अंत्योदय कार्ड धारकों की मानिंद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क इलाज मिल सकेगा। गत18 मई तक इस बाबत अभियान चलाकर करीब 2000 कार्ड बना दिए गए हैं।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI

 

आयुष्मान भारत योजना के जिला कोआर्डिनेटर सुशील गुप्ता ने बताया किअब उज्ज्वला योजना के लाभार्थी परिवारों को भी हर वर्ष पांच लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार प्रदान किया जाएगा। यह सुविधा सरकारी और निजी चिकित्सालयों समेत योजना से आबद्ध जनपद के 47 निजी और सरकारी चिकित्सालयों में मिलेगी।

इसका लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी परिवार के हर सदस्य को जन सुविधा केंद्र से निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। उन्होंने बताया कि शासन से मिली नई गाइड लाइन के मुताबिक उज्ज्वला योजना के 2000 हजार से ज्यादा लाभार्थी परिवारों को और जोड़ा गया है। बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से कमजोर परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मय सिलेंडर उपलब्ध कराए गए थे।

इन परिवारों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने के बाद जनपद में योजना का दायरा और बढ़ जाएगा और पांच लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा इन परिवारों को भी मिल सकेगी।

आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक सुशील गुप्ता ने बताया जनपद में आयुष्मान पखवाड़े के तहत विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इक्जैक्ट डेटा एक दो रोज में अपडेट हो जाएगा। फिलहाल, दो हजार से ज्यादा का कार्ड बनाया गया है। ये सभी उज्जवला योजना के लाभार्थी रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img