- कालेजों में बनाए गए दो-दो केंद्र, 5088 में से पहली पाली में 4274 और दूसरी पाली में 4273 रहे उपस्थित
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बीएड में प्रवेश के लिये बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को दो पॉलियों में प्रदेश के मेरठ सहित चार जिलों में कराई गई प्रवेश परीक्षा की पहली पाली में 3325 और दूसरी पॉली में 3343 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। मेरठ में कड़ी सुरक्षा के बीच नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराये जाने का दावा आयोजकों और स्थानीय प्रशासन की ओर से किया गया है।
बैचलर आॅफ एजुकेशन-बीएड सत्र 2024-25 में प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन बनाने की क्रम में स्थानीय स्तर पर जिले के 10 केंद्रों के बाहर 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई गई थी।
परीक्षा के लिये 10 केंद्र, जिनमें मेरठ कालेज मेरठ, एनएएस कालेज, देवनागरी कालेज पर दो-दो सेंटर और सनातन धर्म इंटर कालेज, राम सहाय इंटर कालेज, विवि के काशी राम शोधपीठ और शारदा रोड स्थित मिनुसिपल स्कूल में बनाये गये परीक्षा केंद्र पर कुल 5088 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चली। जिसमें 4274 उपस्थित और 814 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक चली जिसमें 4273 उपस्थित और 815 अनुपस्थित रहे।
प्रतिबंधित सामग्री जांची
माछरा कॉलेज के प्रो. देवेंद्र सिंह ने बतौर स्थानीय परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित लिखा या सादा कागज, मोबाइल कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक उपकरण की जांच की। साथ ही एंट्री प्वाइंट पर ही प्रवेश पत्र, उसकी फोटो युक्त प्रति, वैध फोटो आदि को जांचा
फोटोकॉपी और साइबर कैफे रहे बंद
परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 प्रभावी रही, जिसके चलते फोटो कापी, साइबर कैफे व पीसीओ आदि की दुकान परीक्षा के दौरान नहीं खुलेंगी। केंद्रों पर सीसीटीवी, वाइस रिकार्डर, डीवीआर के साथ राउटर डिवाइस की समीक्षा करने
प्रवेश परीक्षा के लिए कुलपति ने टीमों को किया रवाना
मोदीपुरम: उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा 11 व 12 जून को आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रवेश पत्र को लेकर प्रक्रिया जारी है। 11 जून को होने वाली स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए बाह्य केन्द्रों पर भेजी जाने वाली टीमें रविवार को कुलपति की उपस्थिति में रवाना की गई। प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 11 शहर अयोध्या, आगरा, बरेली, बांदा, कानपुर मेरठ, वाराणसी, आजमगढ़, झांसी, लखनऊ, गोरखपुर के 23 केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। 12 जून को प्रथम पॉली में स्नातकोत्तर व पीएचडी की प्रवेश परीक्षा व द्वितीय पॉली में एमबीए कृषि पाठ्यक्रम के लिए आयोजित की जायेगी। प्रवेश परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
कुलपति डॉ. केके सिंह ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर विश्वविद्यालय स्तर से एक पर्यवेक्षक, एक केन्द्राध्यक्ष, दो सहायक केन्द्राध्यक्ष व एक क्लर्क संवर्ग कर्मी को परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से प्रत्येक शहर के लिए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, संयुक्त कृषि निदेशक स्तर के अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्थाई मजिस्ट्रेट के रूप में परीक्षा को सूचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा केन्द्रों पर प्रति 12 छात्र पर एक कक्ष निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
इस बार परीक्षा को संपन्न करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र के साथ लाने के अलावा छात्र हाफ शर्ट, स्लीपर व छात्र बिना बटन का टॉप स्लीपर पहन कर जाएंगे। इसके अलावा प्रवेश पत्र के लिए पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस पासपोर्ट मतदाता पहचान पत्र आदि लेकर जाना होगा। परीक्षा केंद्र पर करीब 45 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा हॉल में केवल बॉल पेन का ही उपयोग किया जाएगा, जो ओएमआर सीट पर गोलों के लिए काले रंग से भरा जाएगा।

