Monday, August 10, 2026
- Advertisement -

मरीज की मौत पर सनफोर्ड में बवाल

  • तीमारदारों का जमकर हंगामा, डाक्टर और स्टॉफ हॉस्पिटल से भागे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित सनफोर्ड हॉस्पिटल में रविवार की रात हादसे में घायल मरीज की मौत पर जमकर बबाल हुआ। बड़ी संख्या में वहां मृतक के परिजन जमा हो गए। उन्हें देखकर हॉस्पिटल से डाक्टर व स्टॉफ भाग खड़ा हुआ। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस वाले हॉस्पिटल की हिफजात करती नजर आयी। लोहिया नगर के बिजली बंबा बाइपास पर तेज गति से आ रही वैगनआर कार ने बाइक से दिल्ली से लौट रहे वसीम पुत्र मकबूल निवासी खजूरी की बाइक में पीछे से टक्कर मारकर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बाइक पर पीछे मकबूल का भतीजा फिरोज पुत्र नईम सवार था, वह भी बुरी तरह घायल हो गया।

कुछ लोगों की मदद से घायल वसीम को सनफोर्ड हॉस्पिटल में लाया गया। जिस युवक ने कार से टक्कर मारी थी, लोग उसको भी अपने साथ लेकर आए। हादसे की सूचना पर परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने देखा कि वहां पर वसीम का शव रखा हुआ है। शव देखकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल के स्टॉफ ने इलाज तक शुरू नहीं किया। जिसकी वजह से गंभीर रूप से जख्मी वसीम की मौत हो गयी। हंगामा होते देखकर हॉस्पिटल से डाक्टर व स्टॉफ नजर बचाकर भाग गए।

वहीं हंगामे की सूचना पर नौचंदी पुलिस सनफोर्ड पहुंच गयी। आरोप है कि पुलिस वालों ने मृतक के परिजनों को ही हड़काना शुरू कर दिया। पुलिस वालों ने हादसा करने वाली वैगनार के चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में सूचना पर लोहिया नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हालांकि परिजनों ने मांग की कि लापरवाही बरतने के लिए हॉस्पिटल के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। परिजनों ने हादसा करने वाले चालक व हॉस्पिटल के स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी है।

नेपाली नौकर के करीब पहुंची पुलिस, खुलासा शीघ्र

मेरठ: गंगानगर थाना के डिफेंस कालोनी निवासी स्पोर्ट्स गुडस कारोबारी अनिल महाजन के यहां लाखों की चोरी की वारदात अंजाम देने वाले उनके घरेलू नौकर तथा उसके साथियों के पुलिस काफी करीब पहुंच चुकी है। दावा किया गया है कि शीघ्र ही घटना का खुलास कर दिया जाएगा। सूत्रों ने जानकारी दी है कि चार दिन के दौरान चोरी करने वाला नेपाली नौकर मिलन व उसके साथी बेहद शातिर हैं। उन्हें इस बात की भनक लग चुकी है कि पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है, इसलिए वो पुलिस से दूरी बनाने के लिए लगातार व तेजी से ठिकाने बदल रहे हैं। दरअसल उनके पास काफी नकदी है, जिसकी वजह से वो खर्च करने में बिलकुल भी कोताही नहीं बरत रहे हैं।

इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि तीनों ने अपने पुराने मोबाइल नंबर व सिम बदल दिए हैं, माना जा रहा है कि वो नए नंबरों से बात कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उन तक पहुंचने व शिकंजा कसने के लिए जो सबसे बड़ा व अहम काम किया है वो यह कि उनके करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने ऐसे करीबियों पर शिकंजा कसा है। जिनके बारे में पुलिस की कार्रवाई की उन्हें तुंरत जानकारी मिली रही है। पड़ताल में लगी सीओ सदर देहात एएसपी नवेदिता शुक्ला ने जानकारी दी कि चोरी करने वाले नौकर व उसके साथियों के काफी करीब हमारी पुलिस टीमें पहुंच चुकी हैं। दरअसल, पुलिस का प्रयास है कि पूरे मामले की बरामदगी की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा और माल समेत किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme court: गुरमीत राम रहीम मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, याचिका पर जारी किया नोटिस

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले...

Maharashta News: बारामती में फिर हादसे का शिकार हुआ प्रशिक्षण विमान, सभी सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे जिले में...
spot_imgspot_img