Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

पांच सितंबर को जारी होगा बीएड परीक्षा परिणाम, प्रवेश के लिए गाइडलाइन जारी

  • प्रवेश काउंसलिंग के लिए एक कक्ष में बनाया जाएगा एक ही काउंटर
  • सैनिटाइज करने के बाद कक्षा में मिलेगा प्रवेश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना काल में बीएड के प्रवेश से लेकर वार्षिक परीक्षा कराने की गाइडलाइन नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन एनसीटीई ने जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि एतियात के साथ कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाए। पढ़ाई के 200 दिन पूरे होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा करा सकते हैं।

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा हो चुकी है। अब पांच सितंबर को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद काउंसिलिंग व कॉलेजों में प्रवेश देने का सिलसिला शुरू होगा। बीएड कॉलेजों में प्रवेश के मद्देनजर एनसीटीई ने गाइडलाइन बनाई है।

यह गाइडलाइन कॉलेज में काउंसिलिंग के लिए आने वाले उम्मीदवारों के लिए है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी के दूर-दूर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वही सीसीएसयू की ओर से भी बीएड मुख्य परीक्षा कितनी जारी कर दी गई है।

कार्यक्रम अनुसार यह परीक्षा 11 सितंबर से शुरू हो रही है जिसके लिए सोमवार को परीक्षा केंद्र फाइनल कर दिए जाएंगे। मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है जहां से छात्र में डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश गाइडलाइन

  • एक कक्ष में एक ही काउंटर होगा। प्रत्येक काउंटर के सामने दो गज कीदूरी पर सफेद गोले बनाए जाएं।
  • उन गोलों में ही छात्र-छात्राओं को खड़ा किया जाए।
  • ऐसे में मास्क का उपयोग करना जरूरी है।
  • टोकन से छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाए।
  • प्रवेश के दौरान उनकी थर्मल स्क्रीनिंग हो।
  • शौचालय, पेजयल वाले स्थलों को सैनिटाइज किया जाए।
  • काउंसलिंग के दौरान दस्तावेज सत्यापन के स्थान सैनिटाइज किए जाए।
  • कॉलेजों में कर्मचारियों की रोटेशन में झ्यूटी लगाई जाए।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img