Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

बाबा साहेब डा. अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया

जनवाणी संवाददाता |

लोनी: बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के 65वें परिनिर्वाण दिवस के मोके पर अंबेडकर मार्केट में एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंची। कार्यक्रम के आयोजकों दूारा रंजीता धामा का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन कर पुष्प अर्पित किये। नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने कहा कि व्यक्ति का जीवन लम्बा होने की बजाय महान होना चाहिए। मानव की पहचान उसके द्वारा किये गये सद्कार्यों से होनी चाहिए। ऐसे ही महान व्यक्तित्व बाबा साहेब का 65वां परिनिर्वाण दिवस आज है।

हमारे समाज में हमारे साथ बाबा साहेब नही है, लेकिन उनके द्वारा बनाये गये विचार, उनके आदर्श हम भारतवासियों के लिये एक प्रेरणा का काम करते हैं। रंजीता धामा ने कहा कि आज के दिन महान समाज सुधारक एवं सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने वाले भारतीय संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

रंजीता धामा ने कहा कि हमारा देश विभिन्न धर्मों व पंथों को मानने वाले लोगों का देश है सभी को अपने अपने रीति रिवाजों का निर्वाह करना चाहिए। इस मौके पर सभासद राजेन्द्र वर्मा, दीवान सिंह गौतम, राम रत्न बौद्ध, राजपाल कश्यप, मीना शर्मा, डा. मिथलेश गौतम, माला गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे ।

लोगों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्माण दिवस पर राजीव गार्डन वार्ड नंबर 10 स्थित सभासद कार्यालय पर लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माला अर्पण पर पुष्प अर्पित किए व उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सभासद कमल शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया इस दौरान बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर गरीब दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे आजाद भारत के वे पहले विधि एवं न्याय मंत्री बने बाबा साहेब ही भारतीय संविधान के पहले जनक है। इस मौके पर तेजपाल कल्लू जाटव नौशाद सैफी रिंकू ठाकुर प्रवीण जाटव सोहन जाटव अरुण शर्मा अशोक ठाकुर सुशील जाटव आशीष जाटव सचिन कुमार रवि जाटव मौसम खान तुषार शर्मा अब्बास सैफी सहित कॉलोनी के दर्जनों लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img