Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

जानिए, ये है भारतीय टीम के लिए बुरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी और कई स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित होने वाले तीन खिलाड़ियों के नामों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

स्पोर्ट्स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन खिलाड़ियों के अलावा तीन सपोर्ट स्टाफ भी संक्रमित मिले हैं। अहमदाबाद पहुंचते ही इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही कई और भी खिलाड़ी संक्रमित आ सकते हैं। फिलहाल टीम इंडिया के सभी सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया है।

कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने की पुष्टि

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमारे संज्ञान में भी यह बात आई है कि कुछ स्टाफ और खिलाड़ी संक्रमित मिले हैं। बोर्ड स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रिप्लेसमेंट का एलान जल्द हो सकता है

बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के छह से सात सदस्य संक्रमित हैं। बहरहाल पूरी टीम को आइसोलेट कर दिया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बोर्ड जल्द ही संक्रमित खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकता है। तमिलनाडु के ऑलराउंडर शाहरुख खान और लेग स्पिनर साई किशोर को वेस्टइंडीज लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए स्टैंडबाई के रूप में रखा गया है। अब इन्हें मेन टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे मैचों की सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद अब वेस्टइंडीज का सामना करेगी। वनडे सीरीज के तीनों मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस दौरान स्टेडियम में दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं होगी। वनडे सीरीज के मैच छह, नौ और 11 फरवरी को खेले जाएंगे।

तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी

वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। तीनों मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे। वहां मैच देखने के लिए दर्शक स्टेडियम जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने स्टेडियम की क्षमता के मुताबिक 75 फीसदी सीटें भरने की अनुमति दी है। इस दौरान मैच देखने वाले प्रशंसकों को कोरोना नियमों का पालन करना होगा।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।

वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), डैरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, फैबियन एलेन, एनक्रुमाह बोनर, जेसन होल्डर, शाई होप, निकोलस पूरन, अकील हुसैन, अल्जारी जोसफ, केमार रोच, रोमारियो शेफर्ड, ओडेन स्मिथ, हेडन वॉल्श जूनियर।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img