जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: तीन रन के स्कोर पर श्रीलंका को चौखा झटका लगा है। शानदार लय में चल रहे कप्तान कुसल मेंडिस भी 10 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इस मैच में यह सिराज की तीसरी सफलता है। एशिया कप फाइनल की तरह एक बार फिर भारत श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा जीत के लिए तैयार है। अब असालंका और मैथ्यूज क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 7/4 है। मैथ्यूज अब तक श्रीलंका के लिए बल्ले से रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले एकमात्र रन कुसल मेंडिस ने बनाया था। करुणारत्ने, निसांका और समरविक्रमा अपना खाता तक नहीं खोल सके।
बता दें कि आज गुरूवार को विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया छह में से छह मुकाबले जीतकर मजबूत स्थिति में है, जबकि श्रीलंका ने छह में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आज जीत से भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगा। वहीं, श्रीलंका के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। हार से उसका रास्ता बेहद मुश्किल हो जाएगा। श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 357 रन बनाए।

