नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनकी एक आंख पर काफी सूजन साफ नज़र आ रही है। तस्वीरें सामने आते ही उनके फैंस की चिंता बढ़ गई और वे लगातार कमेंट कर उनसे हालचाल पूछ रहे हैं।

जख्मी हालत में दो तस्वीरें की शेयर
बादशाह ने आज इंस्टाग्राम पर जख्मी हालत में दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को ध्यान से देखें तो बादशाह की एक आंख सूजी नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने आंख के ऊपर पट्टी बांध रखी है। इस पोस्ट के साथ बादशाह ने कैप्शन में लिखा, ‘अवतार जी का मुक्का हिट करता है। दरअसल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली निर्देशित सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में कई फिल्मी सितारों ने अभिनय किया है। सलमान खान, आमिर खान और तो और निर्देशक राजामौली ने भी इस सीरीज में छोटा सा रोल निभाया है। वहीं इस सीरीज में बादशाह का भी एक रोल है, जिसमें वह मनोज पाहवा (अवतार) से भिड़ जाते हैं। मनोज और बादशाह के बीच अनबन होती है। शायद बादशाह का यह पोस्ट सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के किसी सीन का हिस्सा हो।
फैंस ने किए कमेंट्स
बादशाह की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस को उनकी चिंता सताए जा रही है। एक फैन ने लिखा, ‘ये क्या हो गया अभी तो आप शिकागो में परफॉर्म कर रहे थे’, एक और फैन ने लिखा, ‘ऊं नम: शिवाय बड़े भाई’, एक और फैन ने लिखा, ‘ये क्या हो गया’, एक और फैन ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ’, एक और फैन ने लिखा, ‘बादशाह भाई अपना ख्याल रखना।’
एक्शन कॉमेडी ड्रामा सीरीज है’द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’
‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज का निर्देशन आर्यन खान ने किया है। यह उनका पहला निर्देशन है। इस सीरीज के अभी तक कुल सात एपिसोड रिलीज किए जा चुके हैं। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक्शन कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, साहेर बम्बा, अन्या सिंह, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, रजत बेदी, मेहरजान माजदा, दिविक शर्मा, मोना सिंह, गौतमी कपूर, विजयंत कोहली, नेविल भरुचा और अरमान खेरा हैं। यह सीरीज दिल्ली के अभिनेता आसमान सिंह पर आधारित है। इसका प्रीमियर 18 सितंबर 2025 को हुआ था।

