जनवाणी संवाददाता |
बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे चरण में शुक्रवार को पहली पाली में परीक्षा देने के लिए जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से परीक्षार्थी पहुंचने शुरू हो गए। जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 47,760 परीक्षार्थी पंजीकृत है। 23, 24, 24 तथा की परीक्षा संपन्न हो चुकी है।
अब 30- 31अगस्त की परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार को परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी सुबह ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने प्रारंभ हो गए। प्रत्येक पाली में 4760 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
जनपद के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक के अलावा पुलिसकर्मी तैनात हैं। बता दें, पहले तीन दिन में 18 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं।

