Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: बागपत सहकारी चीनी मिल में डेलीगेट 43 पदों पर मतदान

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: बागपत सहकारी चीनी मिल में डेलीगेट के 43 पदों पर कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चल रहा है। मतदान के लिए बड़ी संख्या में मतदाता किसान पहुंच रहे हैं। मतदान के बाद शाम को प्रारंभ होगी मतगणना।

बागपत सहकारी चीनी मिल में डेलीगेट के कुल 190 पद हैं। इनमें से 128 पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है जबकि 19 पदों पर एक भी नामांकन पत्र जमा न होने के कारण रिक्त गए। शुक्रवार को शेष 43 डेलीगेट पदों पर प्रात: 8 बजे कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच चीनी मिल परिसर स्थित बाल जूनियर हाईस्कूल में बनाए गए मतदान स्थल पर मतदाता किसान मतदान करने के लिए पहुंचने प्रारंभ हो गए थे।

मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। साथ ही, डेलीगेट के प्रत्याशी अपने-अपने साधनों से मतदाताओं को मतदान स्थल तक लाने तथा मतदान के बाद वापस छुड़वाने में लगे हुए हैं। एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी के साथ-साथ सीओ बागपत और कोतवाली पुलिस मुस्तैद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img