Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

आखिरकार नेप​थ्य से कांग्रेस पार्टी ने उठाया पर्दा, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट चुनावी मैदान में आजमाएंगे किस्मत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। सूत्रों के मुताबिक दोनों का कांग्रेस की ओर से टिकट लगभग पक्का हो गया है। इससे पहले विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से ही ये पक्का माने जाने लगा कि बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट अखाड़े के बाद चुनावी मैदान में भी किस्मत आजमाएंगे।

यहां से चुनाव लड़ेंगे बजरंग और विनेश

फिलहाल सूत्रों से जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक बजरंग पूनिया बादली से चुनाव लड़ेंगे। वहीं विनेश फोगाट जुलाना से चुनावी मैदान में उतरेंगी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं थी कि पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन आज दोनों के चुनाव लड़ने की पुष्टि हो गई।

चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोलीं थी विनेश

विनेश फोगाट ने पिछले शनिवार को किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया था। वह शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पहुंची थीं। इस दौरान विनेश से यह भी पूछा गया कि क्या वह चुनाव लड़ेंगी? इस पर पहलवान ने जवाब दिया कि वह राजनीति के बारे में नहीं जानतीं, लेकिन किसानों का पूरा समर्थन करती हैं।

27 अगस्त 2024 को हरियाणा के जींद में एक कार्यक्रम में विनेश फोगाट ने कहा था कि उन पर राजनीति में आने का दबाव है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह इस बारे में अपने बड़ों से सलाह लेंगी। विनेश ने कहा था कि जब उनका मन स्थिर और साफ होगा, तब वह सोचेंगी कि आगे क्या करना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img