Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

गंगा तट पर नशा कर रहे नशेड़ियों को बजरंगियों ने ठोका

जनवाणी संवाददाता |

ऋषिकेश : गर्मी चरम पर है, गंगा तट पर बड़ी संख्या में सैलानी उमड़ रहे हैं। जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती क्षेत्र में तपोवन और आसपास क्षेत्र सैलानियों से सबसे ज्यादा गुलजार है। यहां दिन और रात का फर्क निकलना मुश्किल हो गया है। इसी के साथ गंगा तट को कलंकित करने वाले सैलानी भी बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं। हिंदू संगठन और बजरंग दल के सदस्यों ने इन सबों पर निगरानी रखनी शुरू करती है। तपोवन क्षेत्र में गंगाकिनारे कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। बजरंगी ने इन्हें घेर लिया और जमकर सबक सिखाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस कार्रवाई की तारीफ भी कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर गंगा तट पर ऑपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है। नशाखोरी और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होती है। तपोवन गंगा तट पर एक खोखे की आड़ में चार लोग बैठकर शराब पी रहे थे। किसी ने इनका वीडियो बना दिया। उधर जब स्थानीय बजरंग दल और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को खबर मिली तो मौके पर जाकर इन चारों को रंगे हाथों पकड़ा गया। सबक सिखाने के लिए इन चारों को थप्पड़ भी पड़े। आगे से इस तरह के कृत्य के लिए यह पर्यटक तौबा करते नजर आए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img