Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

भाकियू ने एसआई के अभद्र व्यवहार करने पर किया धरना प्रदर्शन

  • हीमपुर थाने पहुंच कर दो घंटे तक किया प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

हीमपुर दीपा: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता के साथ जमीन के एक भूखंड को लेकर थाने के दरोगा और सिपाही द्वारा अभद्र व्यवहार करने व संगठन की टोपी पर टिप्पणी करने से आक्रोशित भाकियू के कार्यकतार्ओं ने तहसील चांदपुर अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में थाना हीमपुर दीपा में लगभग दो घंटे विरोध स्वरूप धरना दिया।

कार्यकर्ताओं ने थाने में मौजूद इंस्पेक्टर रमेश चंद शर्मा के समक्ष घटना को लेकर आक्रोश जताया और दरोगा व सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस ने क्षेत्र के गांव सलेमपुर खादर भाकियू कार्यकर्ता मुखराम सिंह के साथ जमीन संबंधी मामले में मौके पर अभद्र व्यवहार तथा संगठन की टोपी पर गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी की थी।

पुलिस की गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली को लेकर कार्यकतार्ओं को ठेस पहुंची है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना परिसर में काफी देर तक देर तक चली वार्ता के दौरान प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता माने और धरना समाप्त किया। धरने के दौरान मुखराम सिंह, योगेंद्र सिंह, बबलू सिंह, पुनीत लांबा सहित अनेक भाकियू कार्यकतार्ओं मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img