Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

मेदिनीपुर: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जनसभा को संबोधित किया और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। इसके बाद दीदी मेदिनीपुर के अमलासुली पहुंचीं और पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं शेरनी हूं। अपना सिर किसी भी पार्टी के सामने नहीं झुकाऊंगी। इस दौरान दीदी ने पीएम मोदी का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन भाजपा को आड़े हाथों जरूर लिया।

दीदी बोलीं- नहीं झुकाऊंगी अपना सिर

मेदिनीपुर के अमलासुली में ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं शेरनी हूं और अपना सिर कभी नहीं झुकाऊंगी। मेरा सिर सिर्फ जनता के सामने झुकता है। लेकिन महिलाओं और दलितों पर अत्याचार करने वाली भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टियों का मैं किसी भी हाल में समर्थन नहीं कर सकती।

भाजपा को बताया दंगाई पार्टी

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर यहां कोई भी माओवादी, वामपंथी या कांग्रेस का दोस्त है तो मैं उनसे कहती हूं कि वे माकपा को वोट न दें, क्योंकि भाजपा के साथी हैं। वे कांग्रेस को वोट न दें, वे भी भाजपा का ही हिस्सा हैं। भाजपा दंगाई पार्टी है। भाजपा वाले जानते हैं कि ममता बनर्जी का मतलब लोगों की ऊर्जा है और मैं लोगों के साथ मिलकर लड़ूंगी। पलायन नहीं करूंगी।

भाजपा पर लगाया वोट खरीदने का आरोप

ममता बनर्जी ने चुनावी रैली के दौरान भाजपा पर वोट खरीदने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा नेता नकदी से भरा बैग लेकर आते हैं और मतदाताओं को पैसा देते हैं, लेकिन जब कोई परेशानी आती है, तब वे नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एनपीआर लागू करने की आड़ में मतदाताओं के नाम हटाएगी, लेकिन बंगाल में ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।

ममता बनर्जी ने खड्गपुर में भी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि चुनाव के दौरान अगर भाजपा पैसा बांटती है तो पैसे के सामने अपना सिर मत झुकाना। याद रखें कि यह जनता का पैसा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img