Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

बैंक कर्मचारी की नाबालिग बेटी लापता, थाने पर हंगामा

  • किशोरी की सहेली पर ही गायब करने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर निवासी बैंक कर्मचारी की नाबालिग बेटी को घर से ले जाकर गायब कर दिया गया। किशोरी के परिजनों ने घर के समीप रहने वाली उसकी दोस्त पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी किशोरी के दोस्त समेत उसके परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया है।

इंद्रा नगर निवासी रेनू पत्नी अमित प्रताप ने बताया कि वह ग्रामीण बैंक में कर्मचारी है। उसके पति की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है। वह भी बैंक कर्मचारी थे। उसकी 14 साल की बेटी सलोनी शुक्रवार दोपहर जब घर पर अकेली थी तो उसकी दोस्त ईशा उसको स्कूटी पर बैठाकर ले गयी। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो पास में ही रहने वाली उसके रिश्तेदार की बेटी आरती उसको इधर-उधर तलाशने लगी।

किसी ने बताया कि सलोनी को स्कूटी पर ईशा के साथ जाते देखा गया था। आरती ने ईशा के घर कॉल किया तो उसकी मां ने बताया वह सो रही है। थोड़ी देर बाद परिजन उसके घर पहुंच गए तो उन्होंने बताया कि ईशा बेगमपुल पर शॉपिंग को गयी है। सलोनी को लेकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया गया कि उन्होंने किसी रिश्तेदार बंगाली व गुरुजी का नाम बताया।

शाम होते-होते परिजनों का सब्र जवाब देने लगा। बड़ी संख्या में परिजन व मोहल्ले वाले हंगामा करते हुए थाना ब्रह्मपुरी पहुंच गए। सलोनी को लेकर परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। मामले की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री ने ईशा व उसके परिजनों को बुलवा लिया, लेकिन थाने में आने के बाद भी किशोरी की दोस्त मुंह खोलने को तैयार नहीं थी।

कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। गायब किशोरी के परिजनों ने कई बार ईशा को पीटने का भी प्रयास किया। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम भी भेजी गयी है। ईशा व उसके परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img