जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: नगर के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जेपी स्कूल के पास दिल्ली बॉर्डर पर धरनारत किसानों के लिए खाना लेकर जा रहे मेरठ के किसानों को बड़ौत में पुलिस ने रोक लिया। यहां काफी देर तक पुलिस भी किसानों के बीच हंगामा रहा बाद में किसानों को वापस भेज दिया।
शुक्रवार को सिंधु बॉर्डर पर धरनारत किसानों का ट्रैक्टर ट्रॉली में मेरठ जिले के किसान खाना लेकर किसानों का खाना व जरूरी सामान पहुंचाने के लिए बड़ौत से होते हुए जा रहे थे। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने सभी किसानों को रास्ते में रोक दिया और आगे नहीं जाने दिया।
सड़क पर ही सभी किसानों को घेर लिया गया। खाना पहुंचाने वाले किसानों में ब्रह्मपाल, ओमप्रकाश, उमेशपाल, ईश्वर सिंह, वेद, नारायण सिंह, सुनील कुमार, पप्पू चौधरी, आकाश चौधरी, रुपेश, डिंपल, कल्लू, अरुण, टोनी, राजू, मंटी, आकाश चौधरी, ड्राइवर रुपेश सहित सैकड़ों किसान मौके पर डटे रहे।
पुलिस प्रशासन का दावा है कि किसी भी किसान को बड़ौत से आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस द्वारा किसानों को रोके जाने की घटना को लेकर अन्य किसानों में आक्रोश बना हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते उन्हें पता चल गया होता तो किसानों को वापस नहीं जाने दिया जाता।

