Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

बत्ती गुल…बत्ती गुल…मई में ये हाल तो जून करेगा बेहाल

  • एक छोटी-सी आंधी ने निकाल दी अफसरों के दावों की हवा
  • इस कटौती को पीवीवीएनएल अफसर नहीं मान रहे हैं बड़ी कटौती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अभी तो मई का दूसरा हफ्ता है और अघोषित कटौती बता रही है कि बिजली सप्लाई बड़े स्तर पर लड़खाने वाली है, जब मई के पहले पखवाड़े में ऐसे आसार नजर आ रहे हैं तो जनाब! अंदाजा लगाइएगा कि जून जब गर्मी पीक पर होगी और सूर्यदेव सिर पर आकर आग बरसा रहे होंगे, यानि 25 जून से पहले का मंजूर याद कर लीजिए और कुछ नहीं। साथ ही यह भी की जून माह में बिजली आपूर्ति की क्या स्थिति होगी।

हालांकि शहर के लोग उलाहना दे रहे हैं कि जब तक पहले चरण का मतदान संपन्न नहीं हुआ तब तक को खूब बिजली मिल रही है, लेकिन तीसरे चरण का मतदान संपन्न होते-होते कटौती के नाम पर आंख मिचौनी शुरू हो गई। इसको बिजली अफसर कोई कटौती नहीं बल्कि ट्रिपिंग मानते हैं। शहर घंटाघर के एक्शियन महेश कुमार का कहना है कि ट्रिपिंग कटौती की श्रेणी में नहीं आता।

अभी गनीमत मई है, जून के लिए रहे तैयार

अभी तो मई का पहला पखवाड़ा तब और ट्रिपिंग पूरे सबाब पर है, इसको देखते हुए जून के लिए फिजिकली यदि तैयार पहले से रहें तो कष्ट कम होगा। अफसरों की मानें तो मांग बढ़ गई है। माना जा रहा है कि जून महीने में गर्मी में बिजली की बढ़ती मांग के बीच शहरवासियों को अघोषित कटौती झेलनी पड़ सकती हैं। दरअसल, अभी से कहीं फॉल्ट ठीक होने में देरी के चलते कटौती हो रही है

तो कहीं सिस्टम को बचाने के लिए ऐहतियातन बिजली गुल की जा रही है। बिना बिजली के जहां लोगों का बुरा हाल है, वहीं पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा, जब ट्रांसफार्मर और वीसीबी दम न तोड़ रही हों और लाइनों में फॉल्ट न हो रहे हों। आंधी आने के बाद यह सब बढ़ गया है। शहर और देहात दोनों जगह बिजलीघरों से आपूर्ति का बुरा हाल रहा है।

मेनपॉवर की कमी से बढ़ रहा संकट

बिजली कर्मियों के बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मेंटीनेंस और फॉल्ट अटेंड करने का कार्य प्रभावित हो रहा है। मेनपावर की कमी के चलते न तो समय से फॉल्ट ढूंढे जा रहे हैं और न ही तेजी से ठीक हो पा रहे हैं। हालात ये हैं कि एक जगह लाइन स्टाफ फॉल्ट ढूंढ रहा होता है तो दूसरी जगह पर भी फॉल्ट होने की सूचना आ जाती है। सीमित स्टाफ पहला फॉल्ट ठीक करने के बाद ही दूसरे फॉल्ट को ठीक करने जा पाता है।

  • शेड्यूल से आपूर्ति की हिदायत

शेड्यूल के मुताबिक बिजली दी जाएगी। कटौती जैसी स्थिति नहीं है। कई फाल्ट आने के चलते शटडाउन लेना पड़ता है। ऐसा ना करें तो परेशानी बढ़ सकती है। -धीरज सिन्हा, चीफ

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img