Wednesday, April 8, 2026
- Advertisement -

बीबीए के छात्र को मारी गोली

  • गंभीर रूप से घायल को कराया अस्पताल में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आए बीबीए के छात्र को बाइक सवार हमलावर ने गोली मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार जुर्रानपुर निवासी गौरव भड़ाना पुत्र तरसपाल कार से शास्त्रीनगर एल ब्लॉक की ओर जा रहा था। रास्ते में उसको बाइक सवार जुर्रानपुर निवासी मन्नू पुत्र जयपाल उसको मिला।

बताया जाता है कि दोनों के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों बात कर रहे थे, आरोप है कि तभी मन्नू ने उसको गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी। गोली लगते ही गौरव भडाना सड़क पर गिर गया और मौके से मन्नू बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। बताया गया है कि मन्नू के फरार होने के बाद गौरव भड़ाना ने किसी प्रकार खुद को संभाला। उसने परिजनों व पुलिस वालों को काल किया।

गोली लगने की खबर सुनते ही घबराए परिजन व गौरव के दोस्त मौके पर पहुंचे। इस बीच वहां पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस वाले उसको लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। डाक्टरों की सलाह पर गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी इंस्पेक्टर लोहिया नगर को दी गयी है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

14 24

जेल से छूटकर आया है

यह भी जानकारी मिली है कि गौरव भड़ाना हत्या के एक मामले में पुलिस ने जेल भेजा था। उसके साथ नितिन, रूबेश, मनीष व सोनू भडाना भी जेल गए थे। यह भी पता चला है कि घटना साल 2019 में गांव में ही हुई थी। पुलिस गोली मारे जाने की घटना के तार पूर्व में हुई घटना से जोड़कर देख रही है। वहीं कुछ इस मामले को संदिग्ध भी मानकर चल रहे हैं।

सुपरवाइजर ने पकड़ा चोर, पुलिस को सौंपा

दौराला: दिल्ली-दून हाइवे गणपति कालोनी के सुपरवाइजर दौराला निवासी विवेक अहलावत ने बताया कि जिला मोहबा निवासी अनिल कुमार उसके पास चिनाई मिस्त्री का काम करता था। दीपावली के समय से कालोनी के निर्माणाधीन कार्यक्षेत्र और लेवर रूम से लगातार सामान चोरी हो रहा था। चार दिन पूर्व लेवर रूम से एक गैस सिलेंडर और लोहे का सामान चोरी हो गया।

जिसके बाद चिनाई मिस्त्री अनिल भी फरार हो गया। गुरुवार को फरार चिनाई मिस्त्री को कालोनी के पास से पकड़ा। अनिल के सामान चोरी करने की बात स्वीकार करने करने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाने पर सुपरवाइजर ने युवक के खिलाफ सामान चोरी करने की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img