Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

गाजीपुर में जन्मदिन मनाने गए बीडीओ की चाकू से गोदकर हत्या

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक ढाबे पर ग्राम विकास अधिकारी (बीडीओ) की बुधवार की देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने दोस्तों के साथ गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ढाबे से 10-12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इधर घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली के गोराबाजार के रहने वाले विजय यादव(26) जौनपुर जिले के डोभी में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वह अपने दोस्तों के साथ देर रात तुलसीपुर स्थित कालिका ढाबे पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई।

अभी कोई कुछ समझ पाता तब तक ढाबे पर तैनात कर्मियों ने चाकू से विजय के सिर, कंधे और पीठ पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने विजय को घायल अवस्था में वाराणसी भेज दिया।

वहां इलाज के दौरान ग्राम विकास अधिकारी की मौत हो गई। इधर मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने ढाबे पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ कर रही है। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img