Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

जागरूक होकर बुनकर उठाएं योजनाओं से लाभ: जयपाल

  • कैंप लगाकर बुनकरों को बांटे गए पहचान पत्र

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/फलावदा: भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा कस्बे में लगवाए गए बुनकर कैंप में पहचान पत्र वितरित करते हुए योजनाओं की जानकारी दी गई। तकनीकी अधीक्षक जयपाल सैनी ने कहा कि बुनकर लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाएं। बुनकरों की उन्नति के लिए केंद्र सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही है।

 

मोहल्ला अंसारीयान के मदरसे में गुरुवार को भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के मेरठ विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा बुनकर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मौजूद तकनीकी अधीक्षक जयपाल सैनी ने बुनकरों को बताया कि केंद्र सरकार हथकरघा, सूत खरीद, सोलर इकाई पर अनुदान दे रही है। इसके अलावा क्लस्टर स्कीम ग्रुप से जुड़े बुनकरों को 50 हजार से दस लाख रुपए तक मुद्रा ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

28 5

 

 

बुनकर व्यवसाय की शिक्षा प्राप्त करने वाले बुनकरों के बच्चों को दो लाख रुपए तक छात्रवृत्ति दी जा रही है। डिजाइनिंग अपग्रेड हेतु 45 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले बुनकरों को प्रतिदिन 300 रुपए का मानदेय दिया जा रहा है। कैंप में बुनकरों को पहचान पत्र वितरित किए गए। कैंप में बुनकरों के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत के चेयरमैन अब्दुस समद तथा सैयद रिहान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img