- सरकारी अस्पताल में सीड़ियों पर लेटकर मरीज करा रहे इलाज
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: सरकारी व निजी अस्पतालों में भी उपचार के लिए बैड नही मिल रहे है। मरीज सीड़ियों व फर्श पर लेटकर अपना इलाज कराने को मजबूर है। जिले में भी हालत बद से बत्तर होते जा रहे है। आमजन में इस स्थिति को लेकर भय पनप रहा है। जिलेवासियों ने प्रदेश सरकार से लॉकडाउन लगाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा सही ढंग से प्रदान करने की मांग की है।
देश व प्रदेश में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। जिले में भी अब कोरोना से बीमार होने के साथ-साथ भयभीत होने लगे है। जिले के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्यएं सेवाएं बदहाल नजर आ रही है। कोरोना से जिले में लगभग 75 की मौत हो चुकी है।
अस्पतालों में आक्सीजन की तो छोडे, मरीजों को मूलभूत सुविधा लेटने के लिए बैड भी उपलब्ध नही हो रहे है। जैसे-तैसे लोग अस्पतालों में सीड़ियों व फर्श पर लेटकर इलाज कराने को मजबूर है। जिलेवासियों ने सरकार से जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने व संपूर्ण प्रदेश में एक साथ लॉकडाउन लगाने की मांग की है, ताकि कोरोना पर काबू पाया जा सके।

