- जिलाध्यक्ष ने लोगों को जागरुक होने और मॉक्स का प्रयोग करने की अपील की
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। इस दौरान में लोगों से जागरूक होने और मॉक्स का प्रयोग करने व घरों से बाहर न निकलने की अपील की।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने स्योहारा सीएससी पर कोरोना वैक्सीन का प्रथम टीका लगवाया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ने लोगों से जागरूक होने और कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम लोगों को घर से बाहर निकलते समय मॉक्स का प्रयोग करना चाहिए।
आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले हमेशा अपने घरों में रहे है। उन्होंने कहा कि हम और हमारा परिवार तभी सुरक्षित है जब हम इस संक्रमण से बचने के लिए घरों के अंदर रहे। उन्होनें कहा कि आज के समय मे आॅक्सीजन की कमी से रोजाना लोगों की मौत हो रही है परंतु हम लोग अपने परिवार की नही सोच रहे बिना किसी कारण के घरों से बहार रहते है।

