Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

दोस्ती में दगाबाजी, लिसाड़ी का युवक गंगनहर में डूबा

  • हत्या का आरोप, प्रेम प्रसंग के चलते दोस्तों ने ही दिया वारदात को अंजाम
  • पुलिस ने तहरीर के बावजूद नहीं किया हत्या का मामला दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/रोहटा: लिसाड़ी गेट के युवक को उसके दोस्तों ने ही भोला झाल पर नहाने के बहाने ले जाकर गंगनहर में धक्का देकर हत्या कर दी। युवती को लेकर किसी पुरानी रंजिश के कारण परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तीन दोस्तों के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद कार्यवाही करने को कहा है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर युवक की तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहालनगर के उज्जवल गार्डन नूर नगर की पुलिया के पास रहने वाले इसरार पुत्र अलाउद्दीन ने बताया कि उनका बेटा अलाउद्दीन परिवार के साथ पुलिया के पास रहता है। घटनाक्रम के बारे में उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे इसरार के घर पर मोहल्ले के ही भूरा, मौसीन व फरदीन घर आए तथा बेटे सुल्तान को भोला झाल पर नहाने के बहाने बुलाकर ले गए। परिजनों ने बताया कि इसके बाद दोपहर दो बजे के बाद तीनों दोस्तों ने परिजनों को फोन करके बताया कि सुल्तान नहाते समय गंगनहर में डूब गया है।

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने सुल्तान के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सुल्तान नहाते समय गंगनहर में डूब गया, उसके कपड़ों व मोबाइल के बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सके। रविवार को इस संबंध में सुल्तान के पिता इसरार ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि काफी समय से भूरे और सुल्तान का एक युवती से प्रेम प्रसंग के चक्कर में विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते भूरे और उसके कुछ साथी पहले से ही सुल्तान की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। इसको लेकर प्लान के तहत भूरे ने सुल्तान से दोस्ती की और बाद में उसकी पूठखास गंगनहर पुल पर लाकर कुछ साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

इस संबंध में पीड़ित परिजनों ने भूरे व दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए भूरे के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। हालांकि मामले को पुलिस ने अभी दर्ज नहीं किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की हत्या का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया जांच में युवक की गंगनहर में डूबने से मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई बाद में की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित परिजनों में हादसे को लेकर कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img