Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

ठगों से रहें सावधान! फोन पर परीक्षार्थियों को दे रहे आफर

  • 5500 रुपये दें और बने स्कूल के टॉपर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने से पहले साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। ये परीक्षार्थियों को फोन कॉल कर पास कराने और टॉपर बनाने के नाम पर रुपये मांग रहे हैं। जिसको लेकर बोर्ड की ओर से पत्र जारी कर ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। परीक्षार्थियों को अब परिणाम जारी होने का इंतजार है।

28 5

इस बीच ठग भी सक्रिय हो गए हैं, इनसे सावधान रहने की जरूरत है। परीक्षार्थियों के पास कई मोबाइल नंबर से फोन कॉल आ रहे हैं, जिसमें पास कराने और अच्छे अंक दिलाने का आॅफर दे रहे हैं। एक परीक्षार्थी से स्कूल का टॉपर बनने के लिए 5500 रुपये, 70 फीसदी अंक लाने के लिए 4000 रुपये और अंग्रेजी विषय में पास कराने के लिए 2500 रुपये मांगे गए।

प्रतिशत के आधार पर मांगे रुपये

फोन करने वाले ने पास के प्रतिशत के आधार पर रुपये की मांग की। फोन पे से रुपये मांगे। छात्र शान की मां ने कहा कि उनके पास एंड्राएड फोन नहीं है तो उसने कहा कि एकाउंट नंबर पर रुपये भेज दें। आरबीएस के ही परीक्षार्थी सचिन के पास भी फोन पहुंचा। उसने भी अपने मां से बता करा दी। ठग ने बताया कि परीक्षा में सचिन फेल हो रहा है। रुपये देने पर उसे पास करा देगा।

परीक्षार्थियों का डाटा ठगों के पास

परीक्षार्थियों का डाटा गोपनीय होता है। ठगों के पास डाटा पहुंचना भी सवाल खड़ा करता है। ठगों के पास नाम और रोल नंबर ही नहीं, बल्कि परीक्षार्थियों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध हैं।

परीक्षार्थी और अभिभावक रुपये न दें

डीआईओएस राजेश कुमार ने कहा कि इस तरह के फोन कॉल आने पर परीक्षार्थी व अभिभावक रुपये कतई न दें। बोर्ड परीक्षा के अंक कोई नहीं बढ़वा सकता। न ही बोर्ड स्तर से कोई ऐसा फोन कर सकता है। मामले की जानकारी सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद को दी जाएगी, जिससे फोन करने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img